चित्रकूट में भारी बारिश से 150 घरों में घुसा पानी, नाराज ग्रामीणों ने सुबह हाईवे किया जाम

Wednesday, August 19, 2026 - 12:35
0
चित्रकूट में भारी बारिश से 150 घरों में घुसा पानी, नाराज ग्रामीणों ने सुबह हाईवे किया जाम

चित्रकूट। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। दरी ग्राम सभा के मजरा माधवपुरवा, ललता रोड और गुन्ता नगर के पास करीब 150 घरों में बारिश का पानी घुसने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और प्रशासन की ओर से कथित तौर पर सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार तड़के करीब चार बजे नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश का पानी श्रीपाल कीर्तानी, गीता देवी, नथियां, सावित्री देवी, लालमनी, ललताप्रसाद और जगदीश समेत कई ग्रामीणों के घरों में घुस गया है। जलभराव के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाने वाला रास्ता भी पानी भरने के कारण बंद हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव की समस्या को लेकर वे अधिकारियों को पहले ही प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लगातार बारिश के बाद जब घरों में पानी पहुंच गया तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही मऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।

ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से जल्द राहत दिलाने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। लगातार बारिश के बीच प्रशासन के सामने अब प्रभावित इलाकों से पानी निकालने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की चुनौती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User