हाथरस: मुरसान क्षेत्र में बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम रोकथाम को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
हाथरस, शासन द्वारा संचालित विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय हाथरस श्री रामानन्द कुशवाह के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी श्री रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में थाना एएचटी हाथरस से उ0नि0 श्री सुनील कुमार मय आरक्षी 880 शिवम मय महिला मुख्य आरक्षी 365 योगेश सेंगर एवं जिला प्रोबेशन विभाग से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी दीपक चौहान, सहायक कर्मी कैलाश चन्द्र कुशवाह एवं वन स्टॉप सेंटर प्रभारी मनीषा भारद्वाज की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुरसान क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाकर आम जनमानस को बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम के बारे जागरुक किया गया तथा शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1098, 1076, 112, 1930) के बारे में जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)