यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; सीएम योगी बोले- दुनिया के बाजार से जोड़ना है यूपी
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण का आगाज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेड शो में 90 से अधिक देशों से मेहमान पहुंचे हैं। उन्होंने साझेदार देशों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को दुनिया के बाजार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है और मैन्युफैक्चरिंग का हब बन रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी ट्रेड शो का चौथा संस्करण प्रदेश के वैश्विक आकर्षण को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो एक जिला, एक उत्पाद को पहचान मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अपनी जड़ों से जुड़कर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ता है, उसे दुनिया में जगह मिलती है। उन्होंने यूपी के उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और प्रदेश के कारीगरों के उत्पादों पर दुनिया का भरोसा बढ़ाने की बात कही।
कैबिनेट मंत्री एमएसएमई भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी ट्रेड शो के पिछले तीन संस्करणों को अपार सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि चौथे संस्करण के जरिए प्रदेश के उत्पादों को नए अवसर मिलेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)