मथुरा रिफाइनरी में सेफ्टी सुपरवाइजर के अपहरण के प्रयास का आरोप, शराब के नशे में ठेकेदार पर सवाल उठे

Friday, September 25, 2026 - 17:43
0
मथुरा रिफाइनरी में सेफ्टी सुपरवाइजर के अपहरण के प्रयास का आरोप, शराब के नशे में ठेकेदार पर सवाल उठे

मथुरा। इंडियन ऑयल की मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इन दिनों सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिफाइनरी में जुनैद कॉन्ट्रैक्शन के राजीव उर्फ राज ने शराब के नशे में चार ठेके पर काम करने वाले अपने ही तीन सुपरवाइजरों के साथ मिलकर रिफाइनरी में सेफ्टी का काम करने वाली एमपैड कंपनी में कार्यरत एक सेफ्टी सुपरवाइजर को गाड़ी में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया।

मामला बढ़ता देख सेफ्टी सुपरवाइजर को शराबी ठेकेदार और उसके साथियों ने प्लांट के रास्ते पर ही छोड़ दिया था। घटना की जानकारी जब सीआईएसएफ को हुई तो सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम ने मामले को दबाते हुए दोनों पक्षों से सुलहनामा लिखवा लिया। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

रिफाइनरी में कार्यरत लोगों का कहना है कि पहले ठेकेदार मजदूरों का वेतन चोरी कर शोषण करते थे, जिससे रिफाइनरी प्रबंधन अभी भी बेखबर बना हुआ है। अब आरोप है कि नशे में धुत ठेकेदार ने सेफ्टी सुपरवाइजर को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। इस तरह की घटना ने रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि मथुरा रिफाइनरी में शराब की बोतलें पहुंचना अब आम बात हो चुकी है। प्लांट में हर जगह शराब की बोतलें पड़ी हुई दिखाई देने की बात सामने आई है। रिफाइनरी कर्मचारियों का यह भी कहना है कि रिफाइनरी पुलिस ने जितनी तत्परता ठेकेदार की शिकायत दर्ज करने में दिखाई, उतनी ही तत्परता अगर मजदूरों के वेतन चोरी के मामलों को लेकर दिखाई जाती तो शायद मथुरा रिफाइनरी के मजदूरों को वेतन चोरी के दौर से नहीं गुजरना पड़ता।

वहीं रिफाइनरी की सुरक्षा को नजर में रखते हुए रिफाइनरी परिसर में सेफ्टी सुपरवाइजर के साथ अपहरण के प्रयास जैसी घटनाओं को लेकर रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल और सीआईएसएफ यूनिट डीआईओसी मथुरा के कमांडेंट डॉ. नीरज भारती के समक्ष भी सवाल उठ रहे हैं कि शराबी ठेकेदार पर रोक कब लगेगी और भविष्य में रिफाइनरी के सुरक्षा उपकरणों में बीएफ एनालाइजर का उपयोग भी हो सकता है, यह देखने वाली बात होगी।

इस संबंध में रिफाइनरी के जनसंपर्क अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User