गणपति विसर्जन: बप्पा को विदाई देते वक्त भावुक हुए चिराग पासवान और विशाल सिंह, छलके आंसू
गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अभिनेता विशाल सिंह बप्पा को विदाई देते समय भावुक हो गए। इस दौरान दोनों की आंखों में आंसू आ गए। उनका यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चिराग पासवान और विशाल सिंह अच्छे दोस्त बताए जाते हैं और दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। गणपति विसर्जन के दौरान सामने आए इस भावुक पल को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के भावुक होने पर सवाल उठाते हुए इसे दिखावा बताया। वहीं, कुछ लोगों ने चिराग पासवान का समर्थन किया और लोगों से उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)