तरनतारन में मुठभेड़: हत्या मामले में वांछित आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Saturday, September 19, 2026 - 19:04
0
तरनतारन में मुठभेड़: हत्या मामले में वांछित आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

तरनतारन। जिले के नौशहरा पन्नुआं इलाके में शनिवार को हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान आरोपी ने बाइक से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल आरोपी की पहचान सज्जनप्रीत सिंह उर्फ सज्जन, पुत्र सरवण सिंह, निवासी कोट मोहम्मद खां, थाना गोइंदवाल साहिब के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह थाना सरहाली में दर्ज हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की ओर से फायरिंग शुरू होने के बाद टीम ने पहले संयम बरतते हुए चेतावनी के तौर पर हवाई फायर किया। इसके बावजूद कथित तौर पर फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा और एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा के दिशा-निर्देशों पर जिले में वांछित अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सरहाली और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम को सज्जनप्रीत सिंह के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User