लंदन से ढाका जा रही फ्लाइट में बवाल, पहले हुई बहस फिर लात-घूंसों से मारपीट; यात्री की टी-शर्ट फटी
लंदन। लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक उड़ान में दो यात्रियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों यात्रियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे विमान में मौजूद अन्य यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, उड़ान के दौरान दोनों यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए। आसपास मौजूद यात्रियों ने उन्हें रोकने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय तक दोनों के बीच मारपीट जारी रही। इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट भी फट गई। बाद में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मदद से दोनों को काबू किया गया।
घटना के दौरान विमान में मौजूद अन्य यात्री घबरा गए। जानकारी मिलने के बाद पायलट भी यात्रियों के पास पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, घटना के बाद उड़ान के संचालन पर किसी बड़े प्रभाव की जानकारी सामने नहीं आई है।
मामले को लेकर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के महाप्रबंधक महबूबुद्दीन अहमद ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और वह इसकी जानकारी जुटाएंगे। एयरलाइन की ओर से फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)