यूएन महासभा: विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर को रखेंगे भारत का पक्ष, न्यूयॉर्क में हाई लेवल वीक में होंगे शामिल
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के हाई लेवल वीक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित कर भारत का पक्ष रखेंगे। इस दौरान वह कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई लेवल वीक 22 से 29 सितंबर तक चलेगा। आम बहस 22 से 26 सितंबर और फिर 28 सितंबर को होगी। इसमें विभिन्न देशों के शीर्ष नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि वैश्विक शांति, सुरक्षा, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, महामारी और परमाणु हथियारों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
संशोधित वक्ताओं की सूची में एस. जयशंकर का नाम भी शामिल किया गया है। अपने संबोधन में वह वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखेंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब विभिन्न भू-राजनीतिक संघर्षों, आर्थिक दबावों और ऊर्जा व खाद्य कीमतों से जुड़ी चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा जारी है।
समुद्र का बढ़ता जलस्तर और परमाणु हथियार भी एजेंडे में
इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में समुद्र के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न खतरों, जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय, महामारी की रोकथाम और परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)