डूसू चुनाव परिणाम: एबीवीपी ने तीन पद जीते, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन के नाम

Saturday, September 19, 2026 - 18:55
0
डूसू चुनाव परिणाम: एबीवीपी ने तीन पद जीते, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन के नाम

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चार प्रमुख पदों में से तीन पर एबीवीपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे। एनएसयूआई के उम्मीदवार चारों पदों पर जीत दर्ज नहीं कर सके।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद पर यश डबास को 24,576 मत मिले, जबकि एनएसयूआई उम्मीदवार को 22,523, लेफ्ट उम्मीदवार को 5,377 और एएसएपी उम्मीदवार को 1,388 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन को 30,615 मत मिले। सचिव पद पर रिया छावड़ी को 21,650 और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह को 16,615 मत मिले।

जीत के बाद यश डबास ने कहा कि यह राष्ट्रभक्ति और संघ की सामूहिक शक्ति की जीत है। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय से लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय तक के संस्थानों के छात्रों ने उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया। उन्होंने एनएसयूआई पर भी टिप्पणी की और कहा कि संगठन चारों पदों पर चुनाव हार गया है।

डूसू चुनाव के लिए विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। शुक्रवार को हुए मतदान में 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 39.45 प्रतिशत की तुलना में 1.01 प्रतिशत अधिक रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User