लापरवाही पर सख्ती: स्कूल में सोना, मोबाइल चलाना और बिना सूचना गायब रहना पड़ा भारी; चार शिक्षकों पर कार्रवाई

Sunday, September 20, 2026 - 20:28
0
लापरवाही पर सख्ती: स्कूल में सोना, मोबाइल चलाना और बिना सूचना गायब रहना पड़ा भारी; चार शिक्षकों पर कार्रवाई

टीकमगढ़। शासकीय विद्यालयों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने चार शिक्षकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। जांच में अनियमित उपस्थिति, शिक्षण कार्य में लापरवाही, विद्यालय में अनुशासनहीनता और विभागीय कार्यों में उदासीनता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट और संबंधित शिक्षकों से मिले स्पष्टीकरण के आधार पर जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत चारों शिक्षकों की दो वार्षिक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने की शास्ति अधिरोपित की गई।

शासकीय प्राथमिक शाला हरकनपुरा, संकुल केंद्र स्यावनी के शिक्षक जयशंकर गंगोलिया के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी। जांच में बच्चों को नियमित रूप से नहीं पढ़ाने, विद्यालय में मोबाइल का इस्तेमाल करने, बच्चों के सामने धूम्रपान करने और स्कूल में सोने संबंधी शिकायतें सही पाई गईं।

वहीं, शासकीय प्राथमिक शाला दिनऊ, विकासखंड पलेरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामसिया कौल के खिलाफ बिना सूचना अनुपस्थित रहने और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई। जांच में बिना स्वीकृति के अवकाश पर रहने के साथ यू-डाइस, एसएचव्हीआर और चाइल्ड ट्रैकर जैसे पोर्टल पर आवश्यक कार्य नहीं किए जाने की बात सामने आई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User