गुना में नगर निगम की मांग के बीच शिलान्यास पट्टिकाओं पर ‘नगर परिषद’ लिखने से विवाद, नागरिकों में आक्रोश; उठे सवाल

Sunday, September 20, 2026 - 23:10
Updated: 4 hours ago
0
गुना में नगर निगम की मांग के बीच शिलान्यास पट्टिकाओं पर ‘नगर परिषद’ लिखने से विवाद, नागरिकों में आक्रोश; उठे सवाल

जनता मांग रही नगर निगम, नगर पालिका का डिमोशन कर शीलापट्टिका में बना दिया नगर परिषद गुना में शिलान्यास को लेकर छिड़ा विवाद एक तरफ पूरा शहर नगरपालिका को नगरनिगम बनाने की मांग सालों से कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ शासन-प्रशासन शासकीय आयोजनों में लगे शिलान्यास पट्टिकाओं पर गुना को नगरपरिषद लिखने पर तुला हुआ है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गुना की आबादी, क्षेत्रफल और राजस्व अब नगरनिगम के सभी मानकों को पूरा करता है। नगरनिगम बनने से शहर को करोड़ों का अतिरिक्त बजट, मेडिकल कॉलेज, स्मार्ट सिटी जैसी बड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा। लेकिन प्रशासन जानबूझकर हमें एक कदम पीछे धकेलकर नगरपालिका से नगरपरिषद बनाने की तैयारी में है।

केन्द्रीय मंत्री के करकमलों से संपन्न हुए

शिलान्यास पट्टिकाओं पर 'नगरपरिषद गुना' लिखे जाने से नागरिकों में भारी आक्रोश है। इसे जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है।

1. जब हम निगम मांग रहे हैं तो परिषद क्यों?

2. क्या गुना के विकास को रोकने की साजिश हो रही है?

3. शासन हमारी मांग सुनेगा या सिर्फ पट्टिका बदलता रहेगा?

नगरपालिका नहीं, नगरपरिषद नहीं, गुना को नगरनिगम बनाओ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User