यूपी: चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा, 98 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए भाजपा ने शनिवार को सभी 98 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी। सूची में पार्टी के कई पदाधिकारियों और विधान परिषद सदस्यों को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश संगठन से मुक्त किए गए कुछ एमएलसी और पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में कई मौजूदा जिला प्रभारियों के जिलों में भी बदलाव किया गया है। प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी को लखनऊ महानगर और हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा को लखनऊ जिला का प्रभारी बनाया गया है। नीरज शर्मा को बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी के उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह को अयोध्या महानगर और एमएलसी अनूप गुप्ता को अयोध्या जिला का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, एमएलसी एवं पूर्व पार्टी उपाध्यक्ष संतोष सिंह को उन्नाव की जिम्मेदारी दी गई है। अंबेडकर नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी को श्रावस्ती, पार्टी उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह को रायबरेली और नीरज सिंह को लगातार दूसरी बार सीतापुर का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा एमएलसी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को लखीमपुर, प्रदेश महामंत्री अवधेश श्रीवास्तव को अंबेडकर नगर, अवध के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा को हरदोई, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राहुलराज रस्तोगी को गोंडा, बृजभूषण सिंह को सुल्तानपुर, सुनील सिंह को अमेठी और रामकिशोर मौर्या को बलरामपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर तैयारियां तेज कर दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)