हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, MP सरकार खर्च करेगी 960 करोड़ रुपये
मध्य प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
मध्य प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश की हर विधानसभा में मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना को मंजूरी दी गई। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इन परिसरों में इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए मल्टीपर्पस सुविधाएं उपलब्ध होंगी। निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता और सड़क कनेक्टिविटी को आधार बनाया जाएगा। सरकार ने योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 960 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। मंत्री के मुताबिक, प्रदेश के 140 विधानसभा क्षेत्रों में अभी खेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जबकि करीब 90 स्थानों पर मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। खास बात यह है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हेलीपैड भी बनाया जाएगा, जिसका जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)