ईवीएम-एसआईआर विवाद: ठाकरे बंधु 4 अक्टूबर को निकालेंगे मार्च, सीजेपी के ‘जेल भरो आंदोलन’ को समर्थन

Tuesday, September 29, 2026 - 18:10
0
ईवीएम-एसआईआर विवाद: ठाकरे बंधु 4 अक्टूबर को निकालेंगे मार्च, सीजेपी के ‘जेल भरो आंदोलन’ को समर्थन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 4 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। यह मार्च बायकुला से बीएमसी मुख्यालय तक निकाला जाएगा और इसका मुद्दा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, ईवीएम तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर से जुड़ी आपत्तियां हैं। 

राज ठाकरे ने कहा कि मार्च में अन्य राजनीतिक दलों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दोनों नेताओं की ओर से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने अपने फैसलों में किसी भी तरह की अनियमितता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसके अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। 

इसके अलावा राज ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के ‘जेल भरो आंदोलन’ को भी समर्थन देने की घोषणा की है। सीजेपी ने 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद संगठन की ओर से जेल भरो आंदोलन की घोषणा की गई। l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User