वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से भी किया आत्मीय संवाद
हाथरस, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित के साथ आगरा रोड स्थित नगला भुस के निकट अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान, छर्रा, अलीगढ़ द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें फल एवं तुलसी की माला वितरित की।जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के शयनकक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनके मूल निवास स्थान, आश्रम में रहने की अवधि तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पूछा कि संस्था एवं संबंधित विभाग द्वारा भोजन, रहने, सोने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं अथवा नहीं। वृद्धजनों ने बताया कि उन्हें भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से प्राप्त हो रही हैं तथा किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान में 68 वृद्धजन, जिनमें 36 पुरुष एवं 32 महिलाएं निवासरत हैं। वृद्धजनों को निर्धारित मैन्यू के अनुसार प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

वृद्धाश्रम संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है तथा जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नियमानुसार अनुदान प्रदान किया जाता है। आश्रम में व्यवस्थाओं के संचालन के लिए 14 कर्मचारी तैनात हैं। वृद्धाश्रम में वाटर कूलर, वॉशिंग मशीन, जनरेटर, इन्वर्टर, कूलर एवं गीजर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धजनों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए आश्रम में साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सेवा एवं सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)