बम और रॉकेट लॉन्चर से हमले की धमकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला ऑडियो संदेश; पुलिस जांच में जुटी

Saturday, September 26, 2026 - 18:15
0
बम और रॉकेट लॉन्चर से हमले की धमकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला ऑडियो संदेश; पुलिस जांच में जुटी

संभल। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आचार्य के अनुसार, 24 सितंबर की देर रात उनके निजी नंबर पर कॉल आया था। इसके बाद पंजाबी भाषा में एक ऑडियो संदेश भेजा गया, जिसमें उन्हें बम और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को संभल में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अनजान नंबरों से कॉल आ रही थीं। उन्होंने इन कॉल को रिसीव नहीं किया था। बाद में मिले ऑडियो संदेश को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी।

आचार्य के मुताबिक, ऑडियो संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया। आचार्य ने दावा किया कि संदेश में उनके काम को लेकर आपत्ति जताते हुए उसे बंद करने की धमकी दी गई। उन्होंने ऑडियो और संबंधित नंबर की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस, संभल पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को उपलब्ध कराई है।

इस मामले में श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर आचार्य प्रमोद कृष्णम और कल्कि धाम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। आचार्य ने भी मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

संभल के पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि संदेश कहां से आया और मामले में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं

धमकी देने वाले का किसी प्रतिबंधित संगठन से संबंध होने का दावा भी सामने आया है, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ऑडियो संदेश, फोन नंबर और पूरे मामले की जांच कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User