दिल्ली मेट्रो अपडेट: प्रदर्शन के चलते बंद स्टेशन खुले, सभी गेट से यात्रियों की आवाजाही शुरू
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से बंद किए गए दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को अब यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बहाल कर दी गई है।
दिल्ली मेट्रो की ओर से बताया गया कि सभी स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू हो गई है। इसके साथ ही नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी दोबारा बहाल कर दी गई है।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद किए गए थे। स्थिति सामान्य होने के बाद अब सभी गेट खोल दिए गए हैं और यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश तथा बाहर निकलने की सुविधा मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)