दिल्ली मास्टर प्लान-2047: यमुना के सक्रिय बाढ़ क्षेत्र में बनेंगे गतिविधि-मुक्त क्षेत्र, हितधारकों ने दिए सुझाव
दिल्ली में बुधवार को मास्टर प्लान दिल्ली-2047 को लेकर नौवीं हितधारक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यमुना के सक्रिय बाढ़ क्षेत्र को सुरक्षित रखने और यहां गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए गतिविधि-मुक्त क्षेत्र निर्धारित करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई।
बैठक में यमुना के पुनर्जीवन को लेकर विभिन्न सुझाव सामने आए। इसके साथ ही नदी के आसपास मौजूद आर्द्रभूमि और प्राकृतिक क्षेत्रों के संरक्षण पर भी जोर दिया गया। हितधारकों ने कहा कि यमुना के बाढ़ क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना को सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि नदी के पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान न पहुंचे।
बैठक के दौरान दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने से जुड़े उपायों पर भी मंथन किया गया। वायु और जल प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ हरित क्षेत्रों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को मास्टर प्लान में प्रमुखता देने के सुझाव दिए गए।
हितधारकों ने दिल्ली के भविष्य के विकास को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में प्राप्त सुझावों को मास्टर प्लान दिल्ली-2047 की आगामी रूपरेखा तैयार करने में शामिल किए जाने पर भी चर्चा हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)