डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बंद करने की मांग

Monday, September 14, 2026 - 21:31
0
डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बंद करने की मांग

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में छात्रों से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। एनएसयूआई ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम को बंद करने की मांग के साथ छात्र सुविधाओं में सुधार का मुद्दा भी उठाया है।

एनएसयूआई के घोषणापत्र में विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों में छात्रों को स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संगठन ने सभी कॉलेज परिसरों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है।

घोषणापत्र में प्रत्येक कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नियमित सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करने की मांग भी शामिल की गई है।

एनएसयूआई ने कहा कि उसका घोषणापत्र छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों के साथ-साथ परिसर में बेहतर सुविधाएं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा सहयोग उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। डूसू चुनाव के दौरान छात्र हित से जुड़े इन मुद्दों को लेकर संगठन ने अपना एजेंडा छात्रों के सामने रखा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User