पत्रकार सत्यम मिश्र पर हमले की निंदा, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
गोंडा। ‘इंटरनेट की आवाज’ के संस्थापक और पत्रकार सत्यम मिश्र पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर रोष जताया गया है। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।
जारी बयान में कहा गया कि प्रथम दृष्टया घटना पूर्व नियोजित प्रतीत होती है और इसे जान से मारने के उद्देश्य से किए गए हमले के तौर पर देखा जा रहा है। घटना की कड़ी निंदा करते हुए गोंडा पुलिस प्रशासन से मामले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।
बयान में कहा गया कि पत्रकारों पर होने वाले हमलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ ऐसी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में निष्पक्ष एवं ईमानदारी से पत्रकारिता करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)