सीजेपी को मिला वकीलों का साथ, दमन की स्थिति में मुफ्त कानूनी सहायता का ऐलान

Friday, October 2, 2026 - 12:48
0
सीजेपी को मिला वकीलों का साथ, दमन की स्थिति में मुफ्त कानूनी सहायता का ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले की वसई लॉयर्स एसोसिएशन ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों को कथित दमन या कानूनी कार्रवाई का सामना करने की स्थिति में मुफ्त कानूनी सहायता देने की घोषणा की है। एसोसिएशन के प्रवक्ता दिगंबर देसाई ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जरूरत पड़ने पर संगठन के वकील बिना फीस के अदालत में पैरवी करेंगे। 

यह घोषणा सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके की ओर से मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हुई है। दीपके और पार्टी के अन्य नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, जिसके बाद दीपके ने आंदोलन जारी रखने और ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया था

वसई लॉयर्स एसोसिएशन का कहना है कि यदि प्रदर्शन में शामिल सीजेपी सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज होते हैं या उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है, तो जरूरत के अनुसार उन्हें न्यायिक मंच पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। एसोसिएशन ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों में कानूनी मदद देने की अपनी भूमिका के तौर पर बताया है। 

वहीं, दीपके ने कहा है कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद सीजेपी अपना विरोध जारी रखेगी। पार्टी ने आगे देश के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन फैलाने की बात कही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User