दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले 11 मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Friday, October 2, 2026 - 12:49
0
दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले 11 मेट्रो स्टेशन बंद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को 11 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अगले आदेश तक बंद कर दिए। हालांकि, कुछ प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। 

डीएमआरसी के अनुसार, प्रभावित स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं। राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह कदम जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर उठाया गया है। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है और नई दिल्ली जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात करने के साथ बैरिकेडिंग भी की है। 

इसके अलावा नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। जंतर-मंतर, संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में यातायात को भी नियंत्रित और डायवर्ट किया जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User