सुल्तानपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा में बवाल, मार्ग बदलने पर समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

Wednesday, August 12, 2026 - 17:26
0
सुल्तानपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा में बवाल, मार्ग बदलने पर समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग बदलने को लेकर विवाद हो गया। तय रूट से अलग यात्रा निकाले जाने से नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह के समर्थकों ने भाजपा जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी के खिलाफ नारेबाजी की। यात्रा संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी भी नाराज होकर आधे रास्ते से लौट गए।

दरअसल, तिरंगा यात्रा का रूट सर्वोदय इंटर कॉलेज से वीर अब्दुल हमीद चौक तक निर्धारित किया गया था। यात्रा की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह को दी गई थी। उन्होंने वीर अब्दुल हमीद चौक पर भोजन और अन्य व्यवस्थाएं भी कर रखी थीं।

आरोप है कि ऐन वक्त पर यात्रा का मार्ग बदलकर मुख्य चौराहे से दियरा रोड और पठखौली रोड होते हुए फिर सर्वोदय इंटर कॉलेज कर दिया गया। इससे पहले से की गई व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं और समर्थकों में नाराजगी फैल गई।

इसके बाद समर्थकों ने कथित तौर पर विजय प्रताप त्रिपाठी की कार को रास्ते में रोककर घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया गया कि राजनीतिक हितों के चलते यात्रा का मार्ग बदला गया।

इस विवाद के पीछे पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की चर्चा भी है। पिछले नगर पंचायत चुनाव में विजय प्रताप त्रिपाठी भाजपा प्रत्याशी थे, जबकि अवनीश सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उन्हें हराया था। बाद में अवनीश सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे।

नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि उन्होंने यात्रा के लिए पूरी व्यवस्था कर रखी थी, लेकिन जिला महामंत्री ने रूट बदलवा दिया। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं है।

यात्रा संयोजक भी लौटे

तिरंगा यात्रा के संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मार्ग तय करने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की थी। मार्ग बदले जाने से नाराज होकर वह यात्रा के बीच से ही वापस लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User