दिल्ली विधानसभा में 6 सत्रों में 19 CAG रिपोर्ट पेश, पिछली सरकार के 10 साल में एक भी नहीं आई: विजेंद्र गुप्ता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा आठवीं विधानसभा के छह सत्रों में अब तक 19 CAG रिपोर्ट सदन में पेश की जा चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार के 10 साल के कार्यकाल में एक भी CAG रिपोर्ट सदन में पेश नहीं की गई थी।
छठे सत्र के सत्रावसान के बाद विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मौजूदा सत्र तीन दिन चला और सदन की कार्यवाही कुल 13 घंटे 19 मिनट तक हुई। इस दौरान चार विधेयक पारित किए गए और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
AAP पर विपक्ष की भूमिका को लेकर तंज
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सरकार को जवाबदेह बनाने की होती है, लेकिन इस सत्र में विपक्ष की ओर से कोई महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा नहीं उठाया गया। उन्होंने नेता विपक्ष की सदन में अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए।
गुप्ता ने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओर से सदन में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सदन ने बिना समय गंवाए अपना काम पूरा किया।
52 मामले उठाए गए
अध्यक्ष के मुताबिक, तीन दिन के सत्र में नियम 280 के तहत 52 मामले उठाए गए। उन्होंने कहा कि सदस्यों को जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया।
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी CAG रिपोर्ट पर संबंधित विभागों को कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार, इससे सरकारी कामकाज और प्रशासन की निगरानी मजबूत होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)