प्रयागराज में डिग्री कॉलेज कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में आरोपी को भीड़ ने पीटा

Thursday, October 15, 2026 - 14:21
0
प्रयागराज में डिग्री कॉलेज कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में आरोपी को भीड़ ने पीटा

प्रयागराज। शहर के सलोरी इलाके में बृहस्पतिवार को जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के लैब अटेंडेंट और अधिवक्ता सतीश कुमार श्रीवास्तव (52) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन से कुछ समय पहले हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में घायल एक आरोपी को भी लोगों ने पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार, विवाद नजूल की जमीन और एक मकान के प्लॉट पर कब्जे को लेकर था। आरोप है कि अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा अपने बेटे और करीब 20 से 25 लोगों के साथ विवादित मकान और प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने पहुंचे थे। सतीश श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई और लाइसेंसी रिवॉल्वर से उनके पेट में गोली मार दी गई। गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार नहीं करने की बात पर अड़े रहे। वहीं, घटना में देवेंद्र नाथ मिश्रा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सामने आए कथित फुटेज में कुछ लोग चेहरे पर मास्क और गमछा बांधकर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और घटना की जांच की जा रही है। जमीन विवाद को लेकर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User