कैट की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण सोमानी बने जिलाध्यक्ष
देश की सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था *कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स “कैट”* की जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज कैट के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा की गई।
कैट के संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं महामंत्री मुकेश जैन से विचार विमर्श उपरांत प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई।
नवीन कार्यकारिणी में ज़िलाध्यक्ष प्रवीण सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.पी. रघुवंशी,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नीखरा, सचिव आनंद सड़ाना,
कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, सहसचिव अनुपम तिवारी, संगठन सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल एवं रीतेश अग्रवाल को मनोनीत किया गया है , वहीं मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन टिंकल एवं सोशल मीडिया प्रभारी सुशील नामदेव को बनाया गया ।
शेष कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी शीघ्र ही आयोजित किया जायेगा ।
ज्ञात रहे कि व्यापारिक संगठन कैट से देशभर में नौ करोड़ से अधिक व्यापारी एवं चालीस हजार से अधिक व्यापारिक संगठन जुड़े हुए हैं।
व्यापारिक समस्याओं को देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचाने में कैट का अहम योगदान होता है ।
हाल ही में कैट द्वारा भव्य एवं विशाल “भारतीय व्यापार महोत्सव” का आयोजन 12 से 15 अगस्त भारत मंडपम दिल्ली में संपन्न हुआ है जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना है । यह देश का सबसे बड़ा बहु - क्षेत्रीय व्यापार एक्सपो सिद्ध हुआ है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)