देहरादून में हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
देहरादून। राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला में रविवार सुबह सीमेंट से लदा 16 टायर वाला ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक के पलटते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवती के पैर में गंभीर चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)