उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा
चमोली/रुद्रप्रयाग। हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट ले ली है। बर्फबारी के बाद आसपास के निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।
वहीं, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। केदारनाथ घाटी में भी भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
खराब मौसम और कम दृश्यता को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। यात्रियों को जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के साथ आवाजाही करने और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले लोगों से अपील की है कि बारिश और कोहरे के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें तथा किसी भी जोखिम वाले स्थान पर अनावश्यक रूप से न रुकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)