कुल्लू के पालचरा गांव में जल विद्युत परियोजना से पानी और मलबा आया, 15 परिवार प्रभावित
कुल्लू। सैंज क्षेत्र की रैला पंचायत के पालचरा गांव में रात के समय अचानक पानी और मलबा आने से अफरातफरी मच गई। ज्यादातर ग्रामीण अपने घरों में थे, तभी तेज बहाव के साथ पानी और मलबा रिहायशी इलाके की ओर बढ़ने लगा। हालात बिगड़ने पर कई परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।
बताया गया कि यह घटना पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो के एडिट-5 में पानी के रिसाव के बाद सामने आई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार एडिट-5 की दबाव दीवार में रिसाव होने के बाद बड़ी मात्रा में पानी बाहर निकला। पानी अपने साथ परियोजना क्षेत्र की डंपिंग साइट पर जमा मलबा भी नीचे की ओर बहाकर ले आया।
पानी और मलबा गांव की ओर पहुंचने के बाद कई मकान इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 परिवार प्रभावित हुए हैं। कई घरों के आसपास मलबा जमा हो गया, जबकि रास्तों और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। कुछ दुकानों और ग्रामीणों की अन्य संपत्तियों के प्रभावित होने की बात भी सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)