शिवपुरी का ₹113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल होने पर सिंधिया नाराज, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर जताया असंतोष

Monday, September 21, 2026 - 22:23
Updated: 5 hours ago
0
शिवपुरी का ₹113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल होने पर सिंधिया नाराज, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर जताया असंतोष

शहर के लिए स्वीकृत 113 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी सीवर प्रोजेक्ट पूरी तरह फेल साबित हुआ है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सीवर व्यवस्था आज भी बदहाल है। इस पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरी नाराजगी जताई है। सिंधिया अपने तीन दिवसीय संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर शनिवार को शिवपुरी पहुंचे थे। कलेक्टर कार्यालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने सीवर प्रोजेक्ट में हुई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर असंतोष व्यक्त किया।

दादा के समय में बिछाई गई थी लाइन

उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि उनके दादा माधवराव महाराज प्रथम के समय में शिवपुरी में करीब 15 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई गई थी। कई दशक बीत जाने के बाद भी उस ऐतिहासिक लाइन का लगभग 7 किलोमीटर हिस्सा आज भी सुचारू रूप से चालू है। इसके विपरीत आधुनिक तकनीक और 113 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च करने के बावजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) और नगर पालिका मिलकर इस प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर पाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User