ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर, चालक फरार

Saturday, September 19, 2026 - 12:58
0
ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर, चालक फरार

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना में करीब चार से पांच छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि छात्र सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर आ गई और एक के बाद एक कई छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने कार नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई है।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर रही है, ताकि फरार चालक और कार की पहचान की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User