भाखड़ा डैम में रिसाव: पानी का बहाव रोकने की जद्दोजहद जारी, जियो ट्यूब बहने के बाद बनाई जा रही मिट्टी की दीवार

Saturday, September 19, 2026 - 21:41
0
भाखड़ा डैम में रिसाव: पानी का बहाव रोकने की जद्दोजहद जारी, जियो ट्यूब बहने के बाद बनाई जा रही मिट्टी की दीवार

भाखड़ा डैम के जलाशय में फूटे स्रोत से हो रहे रिसाव को रोकने के लिए नहर विभाग ने नई रणनीति अपनाई है। चार जियो ट्यूब पानी के तेज बहाव में बहने के बाद अब जलाशय के अंदर मिट्टी की दीवार बनाकर पानी की धारा को मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

नहर विभाग ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से जलाशय के अंदर करीब 40 मीटर लंबी और पांच मीटर ऊंची मिट्टी की दीवार खड़ी कर दी है। शनिवार को श्रमिक तेज धूप और कीचड़ के बीच मशीनों के साथ काम करते नजर आए। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दीवार के निर्माण में तेजी से काम किया जा रहा है।

नहर विभाग के एसडीओ नंदलाल आर्य और जेई वीर सिंह ने बताया कि श्रमिकों ने कड़ी मेहनत के बाद दीवार को करीब पांच मीटर ऊंचा करने में सफलता हासिल की है। श्रमिकों के अनुसार, तेज धूप के कारण पानी सूखने वाले हिस्से की मिट्टी कड़ी हो गई है, जिससे दीवार बनाने में काम आसान हो रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, इस दीवार को स्रोत की तरफ बनाई जा रही दूसरी करीब 40 मीटर लंबी दीवार से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद नदी के पानी को उत्तर दिशा में बाईं भाखड़ा नहर और भाखड़ा की मुख्य नदी की ओर मोड़ने की योजना है। इससे स्रोत की ओर पानी का बहाव बंद होने की उम्मीद है। इसके बाद स्रोत को स्थायी रूप से बंद करने का काम शुरू किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User