13 साल के प्यार की मंज़िल: हिना खान ने रॉकी जायसवाल से रचाई सीक्रेट वेडिंग, फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच एक बड़ा सरप्राइज फैंस को दे दिया है। एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है जिसकी अनदेखी तस्वीरें हिना ने शेयर की है। दुल्हन के रूप में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं।

Wednesday, June 4, 2025 - 19:14
0
13 साल के प्यार की मंज़िल: हिना खान ने रॉकी जायसवाल से रचाई सीक्रेट वेडिंग, फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

नई दिल्ली। स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा बनकर सालों तक फैंस के दिलों पर राज करने वाली हिना खान पिछले कुछ समय से काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। चार साल पहले पिता को खोने के बाद बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर है, जिसका इलाज वह लंबे समय से करवा रही हैं।
 
कैंसर की लड़ाई उन्होंने पूरी हिम्मत के साथ कैसे लड़ी इसका अपडेट वह आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों को देती रहीं। इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी उनका हर पल ध्यान रखा। कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच अब हाल ही में हिना खान (Hina Khan secret wedding) ने रॉकी संग गुपचुप शादी कर ली है, जिसका खुलासा अनदेखी तस्वीरों के साथ हुआ है।

हिना खान की शादी की न्यूज ने उनके फैंस को खुश तो किया ही, लेकिन साथ ही वह काफी शॉक्ड भी हैं, क्योंकि उनकी शादी की खबर किसी को कानों-कान नहीं हुई। हिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटो की एक पूरी सीरीज शेयर की है। 

पहली फोटो में जहां हिना खान पेस्टल रंग की सिंपल साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लगीं, वहीं रॉकी भी व्हाइट रंग की शेरवानी में अपनी पत्नी को कॉम्प्लीमेंट करते हुए दिखाई दिए। दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में रॉकी-हिना के हाथों पर किस कर रहे हैं। एक अन्य फोटो में ये कपल अपनी मैरिज रजिस्टर्ड करते हुए दिखाई दिया। एक फोटो में रॉकी जायसवाल हिना खान को पायल पहनाते हुए दिखाई दिए। उनकी वेडिंग की सभी तस्वीरें काफी प्यारी हैं। 

वेडिंग फोटो की इस सीरीज को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, "दो अलग दुनिया के लोगों ने हमने प्यार से अपना यूनिवर्स बनाया। हमारे मतभेद मिट गए और हमारे दिल एक हो गए। हम एक ऐसे बंधन में बंधे हैं, जो जिंदगी भर रहेगा। हम हमारा घर हैं, हमारी रोशनी हैं, एक-दूसरे की उम्मीद हैं। हमने सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। प्यार और कानूनी तरीके से हमारा प्यार हमेशा के लिए सील हो गया है। हम पति और पत्नी के रूप में आपका आशीर्वाद चाहते हैं"। 

हिना खान के इस पोस्ट पर फैंस भी प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों ने कभी भी एक-दूसरे पर गिवअप नहीं किया। मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं"। एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लिखा, "हिना ये बहुत ही खूबसूरत है, माशाअल्लाह। भगवान तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दे"। बिपाशा बसु ने लिखा, "खुशियां अब जिंदगी भर साथ रहेंगी"। इसके अलावा हिना को रोहन मेहरा, किश्वरमर्चेंट, आमिर अली, सुरभि ज्योति जैसे सितारों ने उन्हें बधाई दी। 

हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर शुरू हुई थी। रॉकी उस शो के एज्गीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे और हिना खान शो की हीरोइन। दोनों ने करीब 13 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User