1 अगस्त से मध्य प्रदेश में शुरू होगी 'सुगम बस सेवा', यात्रियों को किराए में बड़ी राहत

Saturday, June 13, 2026 - 13:20
Updated: 4 months ago
0
1 अगस्त से मध्य प्रदेश में शुरू होगी 'सुगम बस सेवा', यात्रियों को किराए में बड़ी राहत

मध्यप्रदेश के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, राज्य सरकार 1 अगस्त से 'सुगम बस सेवा' शुरू करने जा रही है, जिसके तहत बस किराए का नया फॉर्मूला लागू होगा। परिवहन विभाग ने बेसिक किराया ₹1.25 प्रति किलोमीटर तय किया है, जिससे यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले सस्ता हो जाएगा।

पहले चरण में #इंदौर को मुख्य केंद्र बनाकर 250 बसें चलाई जाएंगी। इनमें 50 बसें अंतर्राज्यीय रूटों पर भी संचालित होंगी। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे रूटों पर यात्रियों को टिकट में 200 से 400 रुपये तक की बचत हो सकती है।

सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी पर भी रोक लगेगी। साथ ही मध्य प्रदेश में बस का किराया पड़ोसी राज्यों की तुलना में और अधिक किफायती हो जाएगा। आने वाले तीन वर्षों में प्रदेशभर में 5 हजार से ज्यादा सुगम बसें चलाने की योजना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User