रिलायवल सेल्स पेट्रोल पंप के सामने गंदगी मिलने पर ₹1000 की चालानी कार्रवाही
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी द्वारा वार्ड क्रमांक 17 स्थित जज्जी बस स्टैंड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालय, रैन बसेरा,दीनदयाल रसोई , यात्री प्रतीक्षालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान रिलायवल सेल्स एंड सर्विस पेट्रोल पंप के सामने गंदगी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध 1000 रुपये की चालानी कार्रवाही की गई तथा तत्काल सफाई कराकर क्षेत्र को स्वच्छ कराया गया। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड परिसर में दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी ने कहा कि नगर की स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण एवं चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि वह नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं साफ बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शहर आपका है आपकी पहल पर ही शहर की स्वच्छता बनाने में हमें बल मिलेगा,
आप हमें सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान उप यंत्री नितिन चंदेल, शकील खान, अमित आर्य, वार्ड प्रभारी विक्की करोसिया आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)