मां ने अफसर बेटी पर दर्ज कराई FIR, बोलीं- खाते में डलवाए 15 लाख रुपये 'घूस के पैसे'
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही अफसर बेटी और चार अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में हापुड़ की जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सीमा चौधरी पर जमीन हड़पने की साजिश, धोखाधड़ी और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता मुनेश रानी का आरोप है कि उनकी बेटी सीमा चौधरी ने उनकी जानकारी के बिना उनके बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराए। उनका दावा है कि यह रकम कथित तौर पर रिश्वत की कमाई है और खाते का संचालन भी उनकी जानकारी के बिना किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सितंबर 2023 से उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर जाली हस्ताक्षर भी कराए गए।
मुनेश रानी ने यह भी आरोप लगाया कि सीमा चौधरी समेत अन्य आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनकी शिकायत के आधार पर सहारनपुर पुलिस ने सीमा चौधरी सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल इस मामले में डीएसओ सीमा चौधरी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)