बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेरफेर का आरोप, वायरल पत्र के बाद जांच के आदेश

Sunday, July 5, 2026 - 11:20
Updated: 2 months ago
0
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेरफेर का आरोप, वायरल पत्र के बाद जांच के आदेश

अयोध्या राम मंदिर के दान विवाद के बीच अब उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से भी चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र में मंदिर में मिलने वाले दान और चढ़ावे की राशि में हेरफेर के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यपरक जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें एक कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति उनका निजी सचिव नहीं, बल्कि बीकेटीसी का नियमित सरकारी कर्मचारी है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User