तिरहुत कमिश्नर ने बज्रगृह-सह-संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, डीएम, एसएसपी

Friday, October 23, 2026 - 20:43
0
तिरहुत कमिश्नर ने बज्रगृह-सह-संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, डीएम, एसएसपी

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक एवं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत देर शाम आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर गिरिवर दयाल, जिला पदाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से एमआईटी परिसर स्थित बज्रगृह-सह-संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति के बाद पोल्ड बैलेट पेपर के संग्रहण एवं उसे निर्धारित बज्रगृह में सुरक्षित जमा कराने से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्वाचन कार्य में संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा मतदान के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बैलेट पेपर को संग्रहण केंद्र तक लाने तथा उसे सुरक्षित रूप से जमा कराने की व्यवस्था की समीक्षा की गई.

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पोल्ड बैलेट पेपर को एमआईटी स्थित बज्रगृह-सह-संग्रहण केंद्र में जमा किया जाना है। इस क्रम में बज्रगृह की सुरक्षा, निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा पूरी प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया.

जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मतदान समाप्ति के उपरांत निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित संग्रहण एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसके संधारण को निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि निर्वाचन से संबंधित कार्य व्यवस्थित, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके.

जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है.

रूपेश कुमार की रिपोर्ट....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User