केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, चीरबासा में मलबा-पत्थर गिरने से आवाजाही रुकी, गौरीकुंड में रोके गए यात्री
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को शनिवार सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। चीरबासा के पास पैदल मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गौरीकुंड में केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले यात्रियों को रोक दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7:22 बजे गौरीकुंड के सेक्टर अधिकारी ने चीरबासा में मार्ग बाधित होने की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी। इसके बाद संबंधित विभागों को तत्काल सूचित किया गया और मार्ग से मलबा तथा पत्थर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
लोक निर्माण विभाग की टीम मजदूरों की मदद से रास्ता साफ करने में जुटी है। मौके पर पुलिस बल और बचाव दल भी मौजूद हैं। प्रशासन मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें तब तक आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जब तक मार्ग को सुरक्षित और सुचारु नहीं कर दिया जाता।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और रास्ता खुलने तक आगे बढ़ने का प्रयास न करें। मार्ग से मलबा हटाने और आवाजाही सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा को दोबारा सुचारु किया जा सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)