धौलपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, दो लोगों की मौत; एक का शव बाहर मिला
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गढ़ी आछेलाल गांव के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजकुमार (40), निवासी गढ़ी आछेलाल और भूपेंद्र (38), निवासी दिघी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा गढ़ी आछेलाल गांव से महुआन का पुरा के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद कार खेत में पलटी हुई मिली। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राजाखेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एक व्यक्ति का शव कार के बाहर खेत में पड़ा था, जबकि दूसरा कार की ड्राइवर सीट में फंसा हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)