नई सड़क क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा

Monday, June 22, 2026 - 22:02
Updated: 2 months ago
0
नई सड़क क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा

गुना (आरएनआई) शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नई सड़क इलाके में 23 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस और हंगामे की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुमित बरार उर्फ वंशकार (23) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय वह घर पर अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे तो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। उसे तत्काल नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर अड़ गए। इसे लेकर जिला अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और कानूनी प्रक्रिया की आवश्यकता बताई। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। युवक की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User