गुना के म्याना में ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा
गुना (आरएनआई) तीन मर्डर की इस गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला के बेटे ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। एसपी हितिका वासल ने बताया कि पुलिस ने CCTV खंगालना शुरू किया। साइबर टीम को भी एक्टिव किया गया। FSL को भी बुलाया गया। तीन चार टीमें गठित की गईं। विवेचना में यह सामने आया कि इस घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया है।

इसमें मृतिका विंदा बाई का बेटा सीताराम मुख्य आरोपी निकला। उसकी इसमें अहम भूमिका है। उसको अपनी मां से समस्या थी कि उसके ओमप्रकाश से अवैध संबंध हैं। साथ ही कुछ जमीन को लेकर भी विवाद था। इसी वजह से 18 जून को जब ये सब लोग शराब पी रहे थे, सीताराम और उसके मौसेरे भाई सुरेन्द्र ने तीनों के साथ ये वारदात की। तीनों के गले दबाकर उनकी हत्या की गई। आरोपियों में तीसरा एक और व्यक्ति था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)