दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ, जयकारों के साथ निकली उत्सव डोली यात्रा
बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। महोत्सव के पहले दिन बदरीनाथ मंदिर में भगवान नर-नारायण की उत्सव मूर्ति का महाभिषेक, पूजन, भोग और आरती की गई। धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी की अगुवाई में संपन्न हुए।
इसके बाद सुबह करीब 9:30 बजे भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली भक्तों के जयकारों के बीच माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।
माता मूर्ति मंदिर पहुंचने के बाद भगवान नर-नारायण की उत्सव मूर्ति का नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी द्वारा महाभिषेक, पूजन और भोग अर्पित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)