जालंधर कैंट स्टेशन पर फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 6 महीने तक मुफ्त AC सफर और VIP ट्रीटमेंट लेता रहा

Tuesday, June 30, 2026 - 11:57
0
जालंधर कैंट स्टेशन पर फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 6 महीने तक मुफ्त AC सफर और VIP ट्रीटमेंट लेता रहा

पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर खुद को रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर अधिकारियों और कर्मचारियों पर रौब झाड़ने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जावेद अली के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर पिछले करीब छह महीनों से फर्जी पहचान के सहारे रेलवे में मुफ्त एसी यात्रा करने, वीआईपी ट्रीटमेंट लेने और कर्मचारियों पर धौंस जमाने का काम कर रहा था।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरोपी फिरोजपुर मंडल में कई बार चेकिंग स्टाफ के साथ ट्रेनों, बुकिंग काउंटरों और रेलवे कार्यालयों तक पहुंच जाता था, जिससे किसी को उस पर आसानी से शक नहीं होता था। हाल ही में जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जब वह चेकिंग स्टाफ पर अधिकार जताने की कोशिश कर रहा था।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कमर्शियल मूवमेंट इंस्पेक्टर ने आरोपी से आधिकारिक रेलवे पहचान पत्र मांगा। वैध पहचान पत्र नहीं दिखा पाने पर उसका फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं। वह करीब एक वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी खुद को फर्जी रेलवे अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User