पंजाब में रेल रोको आंदोलन का अल्टीमेटम, किसान मजदूर मोर्चा ने सरकार को 12 बजे तक दिया समय
चंडीगढ़। किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब ने किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, सरकार को दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। मांगों पर ठोस फैसला नहीं होने की स्थिति में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
मोर्चे के मुताबिक, पहले चरण में अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और सुनाम समेत छह स्थानों पर रेल यातायात रोका जाएगा। इसके साथ ही पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों के बाहर चल रहे धरने भी जारी रखने की बात कही गई है। आंदोलन को लेकर विभिन्न स्थानों पर किसानों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि करीब एक महीने पहले मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों और मजदूरों की मांगों से अवगत कराया गया था। इसके बाद 31 अगस्त को डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के बाहर भी धरने दिए गए, लेकिन मोर्चे के अनुसार सरकार की ओर से अब तक किसानों के साथ बातचीत नहीं की गई है।
मोर्चे की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बिजली संशोधन अधिनियम और बीज संशोधन अधिनियम को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग शामिल है। इसके अलावा शंभू-खनौरी मोर्चे के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने की मांग भी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)