जनसुनवाई में दिव्यांग हितग्राही की समस्या का तत्काल समाधान, यूडीआईडी कार्ड में हुआ नाम संशोधन

Tuesday, July 7, 2026 - 16:51
Updated: 2 months ago
0
जनसुनवाई में दिव्यांग हितग्राही की समस्या का तत्काल समाधान, यूडीआईडी कार्ड में हुआ नाम संशोधन

जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसुनवाई की प्रभावशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब तहसील राधोगढ़ निवासी दिव्यांग हितग्राही विक्रम सिंह गाड़रिया अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे।

विक्रम सिंह ने बताया कि उनके यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड में दर्ज पते के नाम में त्रुटि होने के कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर किशोर कन्याल ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की तत्परता का परिणाम यह रहा कि जनसुनवाई के दौरान ही यूडीआईडी कार्ड में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई तथा संशोधित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र हितग्राही को उपलब्ध करा दिया गया।

अपनी समस्या का त्वरित समाधान होने पर विक्रम सिंह के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने जिला प्रशासन और कलेक्टर श्री कन्याल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी शीघ्रता से हो जाएगा। जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का मंच नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन चुकी है। जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली नागरिकों के शासन के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User