चांचौड़ा में भीषण सडक़ हादसा, कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
गुना (आरएनआई) जिले के चाचौड़ा थाना अंतर्गत ए.बी. रोड पर शुक्रवार तडक़े एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तलावली निवासी देवीसिंह भील शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 08-7061 से भूसा भरने के लिए बीनागंज से घोड़ापछाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ए.बी. रोड पर ब्रजराज होटल के आगे कोटरा के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार क्रमांक एमएच 04 केडब्ल्यू 2255 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवीसिंह ट्रैक्टर से उछलकर सडक़ पर जा गिरे और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पीछे से आ रहे ग्रामीणों ने हाईवे एम्बुलेंस की मदद से उन्हें चाचौड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के 18 वर्षीय पुत्र आकाश भील ने की घटना की रिपोर्ट।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)