ग्वालियर में बीजेपी का भव्य नया कार्यालय: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया भूमिपूजन
ग्वालियर(आरएनआई)विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ‘भारतीय जनता पार्टी’ के 47वें स्थापना दिवस पर अलालपुर तिराहा, ग्वालियर में बनने जा रहे भव्य आधुनिक बीजेपी कार्यालय का आज सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भूमिपूजन कर उन सभी कर्मवीरों को नमन किया,जिन्होंने अपने तप,त्याग और समर्पण से इस विशाल वटवृक्ष को सींचा है।
भारतीय जनसंघ से लेकर आज की भाजपा तक की यह यात्रा करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, सेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी गाथा है।
मेरी शुभेच्छा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में यह नया कार्यालय संगठन को और अधिक सशक्त करेगा।
भाजपा परिवार मध्यप्रदेश के सभी समर्पित एवं संगठित कार्यकर्ताओं को नए कार्यालय के भूमिपूजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)