’मोबाइल कोर्ट’’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण

Tuesday, April 7, 2026 - 12:28
0
’मोबाइल कोर्ट’’ के माध्यम से किया जा रहा भूमि संबंधी विवाद का निराकरण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में मोबाईल कोर्ट के माध्‍यम से भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज ग्राम खामखेड़ा तहसील आरोन में मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में वन विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग की टीम सहित मौके पर जाकर ग्राम खामखेड़ा स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 58/1रकवा 28.525 हेक्टेयर में से 18.000 हेक्टेयर भूमि ग्वालटोरिया मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत वन विभाग को आवंटित की गई थी उक्त भूमि पर फसल बोकर अतिक्रमण को मौके पर हटवाकर सीमा चिन्हित कर वन विभाग को आवंटित 18.000 हेक्टेयर भूमि का कब्जा मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से वन विभाग को सौपा गया एवं उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।

इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन अमित जैन, वन परिक्षेत्राधिकारी हेमंत भार्गव, एसडीओ जल संसाधन विभाग गुना श्री महेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह बरैया हल्का पटवारी सपना बुनकर थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User