गुना में सामूहिक विवाह सम्मेलन: 94 जोड़े बंधे दांपत्य बंधन में
गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना” के अंतर्गत गुना विधानसभा के विनायकखेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से फिजूल खर्ची पर रोक लगती है साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता और सामूहिक आनंद का उत्सव है। आज योजना के अंतर्गत 94 जोड़ों ने विधिवत हिंदू रीति रिवाज एवं मुस्लिम जोड़ों ने अपने धार्मिक रिवाजों से विवाह व निकाह संपन्न कराए गए । गरीब कन्याओं को शासन द्वारा डीबीटी के माध्यम से 49 हजार रुपए की राशि उनके खातों में भेजी जाती है साथ ही एनी उपहार भी दिए जाते हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ समानता और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला पंचायत सदस्य संतोष धाकड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने एवं गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
नवविवाहित वर-वधुओं को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर जिला मंत्री चंद्र प्रकाश अहिरवार,जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव,बजरंगगढ़ मंडल अध्यक्ष मुनेश धाकड़, जनपद सदस्य संजीव धाकड़, वीर सिंह धाकड़ पूर्व सरपंच, सीईओ सुश्री योगिता परमार आदि उपस्थित रहे। संचालन ब्रज रघुवंशी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)